मनमोहन, चिदंबरम की आलोचनामोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, `पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 1971-72 से लगभग हमेशा देश की अर्थव्यवस्था की कोर टीम में रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश में 50 प्रतिशत लोग गरीब हों, वहां इस तरह की टेक्नॉलजी कैसे हो सकती है। अब आप मुझे बताइए कि वह अपना रिपोर्ट कार्ड दे रहे हैं या मेरा। ये 50 प्रतिशत गरीबी की किसकी विरासत झेल रहा हूं मैं। चिदंबरम पर हमला करते हुए मोदी ने कहा, `चिदंबरम जी ने कहा कि हमारे देश में 50 प्रतिशत गांवों में अभी भी बिजली नहीं है तो कैशलेस कैसे करोगे। अब बताइए यह किसकी देन है। क्या मैंने आकर खंभे उखाड़ दिए।