इस कर्म भूमि के सपूतों के लिए मां दुर्गा की
पूजा व आराधना ठीक उसी प्रकार कल्याणकारी है, जिस प्रकार
अंधेरे में घिरे हुए संसार के लिए भगवान सूर्य की एक किरण। शक्ति के लिए देवी
आराधना की सुगमता का कारण मां की करुणा, दया, स्नेह का भाव
किसी भी भक्त पर सहज ही हो जाता है। ये कभी भी अपने भक्त को किसी भी तरह से अक्षम
या दुखी नहीं देख सकती है। उनका आशीर्वाद भी इस तरह मिलता है, जिससे
साधक को किसी अन्य की सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वह स्वयं सर्वशक्तिमान हो
जाता है ।