बीकानेर। कचहरी परिसर टेंक वाले पार्क के पास मंगलवार को एक तांगे में टूरिस्ट बैठते ही घोड़ा बेकाबू हो गया। तांगा क्षतिग्रस्त होने से तीन टूरिस्ट और तांगा चालक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कुछ विदेशी पर्यटक पार्क के पास तांगे में बैठे थे। इसी दौरान घोड़ा बेकाबू हो गया। तांगा चालक घोड़े को संभाल नहीं पाया। इस दौरान तांगे का पहिया टूटकर अलग हो गया और आस्ट्रेलिया के तीन पर्यटक तांगे से गिर कर घायल हो गए।