horse inside the car in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजब नजारा: गर्मी से परेशान घोडा ऐसे घुस गया कार के अंदर

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जून 2017 1:45 PM (IST)
अजब नजारा: गर्मी से परेशान घोडा ऐसे घुस गया कार के अंदर

जयपुर।गुलाबी शहर की सड़कों पर एक अजब नजारा देखने को मिला। दरअसल राजधानी के हसनपुरा इलाके में एक घोड़ा अचानक शहर की सड़कों पर दौड़ता हुआ एक कार के अंदर जा घुसा।

घटना सोमवार दोपहर की है।दरअसल घोड़े के मालिक ने अनाज की पोटली उसके मुंह पर बांधी हुई थी।जिसके चलते घोड़े को कुछ नजर नहीं आ रहा था।ऐसे में अचानक चिलचिलाती धूप से परेशान घोड़ा रस्सी तोड़कर सड़क पर भागने लगा और लोगों के चीखने चिल्लाने से घबराकर कार से भिड़ने के बाद अंदर जा घुसा।

पहले लोगों ने उसे कार से बाहर निकालने की अपनी तरफ से मशक्कत की ,लेकिन बाद में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घोड़े को सकुशल निकाला।
इस हादसे में कार में बैठे एक शख्स को भी चोट लगी है। गनीमत ये रही कि घोड़ा ड्राइविंग सीट से थोड़ा अलग जा भिड़ा नहीं तो शख्स को ज्यादा चोट पहुंचती।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement