Advertisement
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में भीषण सड़क हादसा, 3 छात्राओं की मौत, 11 गंभीर

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे में मारी गई छात्राओं की पहचान की जा रही है, जबकि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महराजगंज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


