honored to Ajmer collector gaurav by the PM for cashless Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर गोयल ने देश में बढ़ाया अजमेर का गौरव, कैशलेस प्रयास में अव्वल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 9:09 PM (IST)
कलेक्टर गोयल ने देश में बढ़ाया अजमेर का गौरव, कैशलेस प्रयास में अव्वल
नीति आयोग तथा इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित डिजीधन मेला कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैशलेस समाज के निर्माण तथा नोटबंदी के बाद किए गए शानदार इंतजामों के लिए अजमेर जिले को देश के प्रथम 5 जिलों में शामिल करते हुए जिला कलेक्टर गौरव गोयल को सम्मानित किया। अजमेर के साथ ही गुजरात के राजकोट, आंध्रप्रदेश के कृष्णा तथा झारखंड के जमशेदपुर और बोकारो जिलों को भी इन्हीं मानकों के आधार पर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगडिय़ा आदि उपस्थित थे।

[@ पंजाब और हरियाणा में वाह नौकरी, आह नौकरी!]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement