honor of Marwar ratn in Jodhpur Foundation Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर के स्थापना दिवस उत्सव में मारवाड़ रत्न का सम्मान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 मई 2017 11:16 PM (IST)
जोधपुर के स्थापना दिवस उत्सव में मारवाड़ रत्न का सम्मान
जोधपुर। मेहरानगढ़ के मानशाही परकोटे परिसर में शुक्रवार सुबह फिजां में गूंजते लोक सुरों के बीच आयोजित जोधपुर के 559वें स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 विभूतियों को मारवाड़ रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह अध्यक्ष पूर्व सांसद गजसिंह ने मारवाड़ रतन पुरस्कार प्राप्त लोगों को बधाई देते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह जोधपुर शहर की उपलब्धियों, कमियों का मूल्यांकन करने भी अवसर है। शहर का विकास अवश्य हो, लेकिन हमें अपनी जड़ों को भी याद रखना होगा। राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर की स्थापत्य कला, जलाशय, खान पान, पहनावा सभी कुछ बेजोड़ है। ये हैं मारवाड़ रत्न
स्थापना दिवस समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशी मूल के नागरिक द्वारा मारवाड़ के लिए स्थायी महत्व की सेवाओं के लिए निओमा नारिसा सैदलर को महाराजा सर प्रतापसिंह सम्मान एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आर्किटेक्ट मीनाक्षी जैन एवं प्रो. कुलभूषण जैन को संयुक्त रूप से राव सीहा सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रो.डॉ.अशोक कुमार सिंघवी को महाराजा हनवन्तसिंह सम्मान, असाधारण बहादुरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दीपसिंह को मेजर दलपतसिंह सम्मान, राजस्थानी लोक संगीत एवं वाद्यों के क्षेत्र में स्थायी महत्व की दीर्घकालीन उच्च स्तरीय शोध के उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. शुभा चौधरी को पद्मश्री कोमल कोठारी सम्मान प्रदान किया गया। राजस्थानी लोक संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए के राजस्थानी लोक कलाकार लाखा खान एवं कादर खान को महाराजा विजयसिंह सम्मान संयुक्त रूप से दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement