honor in the annual convention of the local Union Baran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्थानीय संघ बारां का वार्षिक अधिवेशन में किया सम्मान

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अगस्त 2017 8:40 PM (IST)
स्थानीय संघ बारां का वार्षिक अधिवेशन में किया सम्मान
बारां। राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड स्थानीय संघ बारां का वार्षिक अधिवेशन मृदुल भवन कोटा रोड पर आयोजित हुआ। अधिवेशन में स्थानीय संघ परिक्षेत्र बारां के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधानों स्काउटर-गाइडर, ट्रेनिंग काउन्सलर स्थानीय संघ सभा के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। स्थानीय संघ सचिव भैरूंलाल भास्कर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान युवा बोर्ड खेल एवं मामलात विभाग के सदस्य प्रदीप मेरोठा थे। अध्यक्षता स्थानीय संघ चेयरमैन भवंरलाल पोरवाल ने की। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) पांचूराम सैनी, अति. विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रो. राधेश्याम जाट थे। सी.ओ. स्काउट इन्द्राज सुथार ने अतिथियों का स्कार्फ व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया एवं स्काउट-गाइड संबंधित जानकारी दी। स्थानीय संघ की वार्षिक सत्र 2016-17 की लेखा ऑडिट रिपोर्ट स्थानीय संघ के कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश गुप्ता ने प्रस्तुत की। अधिवेशन में राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त रोवर सोहन सिंह, रेंजर सुनीता सुमन, गाइड रेखा यादव व हर्षिता कंवरिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रा.बा.उ.मा.वि. बारां की मधुबाला जैन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय संघ अटरू व स्थानीय संघ अन्ता के सचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा व राधेश्याम पोटर सहित अन्य लोगों का भी सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement