Homeguard jawan shot a man in a drunken liquor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होमगार्ड जवान ने शराब के नशे में वर्दी का रौब दिखा युवक से की मारपीट

khaskhabar.com: रविवार, 04 जून 2017 09:49 AM (IST)
होमगार्ड जवान ने शराब के नशे में वर्दी का रौब दिखा युवक से की मारपीट
चूरू। गर्मी का मौसम और उस पर शराब का नशा...किसी को भी आपा खोने के लिए मजबुर कर सकता है, लेकिन अगर बात शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए तैनात होमगार्ड जवान की हो तो मामला गम्भीर हो जाता है। चूरू जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या 28 में आज वर्दी का रौब दिखाते हुए होमगार्ड के एक जवान राधे ने नमाज पढक़र आ रहे युवक से शराब के नशे में गाली गलौच कर मारपीट कर डाली। कहासुनी से शुरू हुए विवाद ने तब तूल पकड लिया, जबकि मारपीट के बाद लोगों को होमगार्ड जवान के शराब के नशे में होने का पता लगा। मोहल्लेवालों ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद होमगार्ड का जवान अपनी गलती भी मानने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड जवान को हिरासत में ले लिया और राजकीय भरतिया अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया। राजकीय भरतिया अस्पताल में इस दौरान मुस्लिम समाज के कई लोग कार्रवाई की मांग को लेकर एकत्रित हो गए। बहरहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement