home Guard seals differentiated by government: Chauhdia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होमगार्ड जवानों से भेदभाव कर रही सरकार: चौहडिया

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 3:11 PM (IST)
होमगार्ड जवानों से भेदभाव कर रही सरकार: चौहडिया
चम्बा (शिव शर्मा )। ऑल इण्डिया होमगार्ड वेलफ़ेयर एस्सोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष चम्बा जोगेंद्र सिंह चौहडि़या ने होमगार्ड के 53 साल पूरे होने पर सभी होमगार्ड विभाग के अधिकारियों ,राज्य सरकार व आमजनता को बधाई दी और प्रदेश सरकार पर होमगार्ड जवानों से भेदभाव का आरोप लगाया है। जोगेंद्र सिंह चौहडिया ने कहा की प्रदेश सरकार होमगार्ड जवानों से भेदभाव बंद करे नहीं तो आगामी विधान सभा चुनावों में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा । उन्होंने कहा कि विधान सभा के चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि होमगार्ड जवानों को नियमित रोजगार दिया जायगा। परन्तु जो वादा प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले किया था वो वादा उन्होंने सत्ता में आने के बाद पूरा नही किया।ऑल इण्डिया होमगार्ड वेलफ़ेयर एस्सोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष चम्बा जोगेंद्र सिंह चौहडिया ने बताया महिला होमगार्ड हर मोर्चे पर सेवाएं देने के लिए सक्षम है पर सरकार अधिकांश महिला होमगार्ड को घर का रास्ता दिखा दिया है। और उन्होंने कहा की सरकार होमगार्ड जवानों की सेवाओ में कटौती कर मुश्किलें पैदा की जा रही है। चौहडिया ने बताया की जब सरकार होमगार्ड जवानों को अन्य सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक बलों की तरह परिक्षण देती है और उदेश्य भी एक है तो वेतनमान और नियमित रोजगार देने में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। होमगार्ड जवान पुलिस के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर दिन रात हर कार्य में जुटे रहते हैं परन्तु इसके बावजूद वो सारी सुविधाएं राज्य सरकार होमगार्ड जवानों को क्यों नहीं देती, जबकि प्रदेश सरकार अपने किये गए वादे अनुसार विधान सभा के चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि होमगार्ड जवानों को नियमित रोजगार दिया जायगा। परन्तु सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपना यह वादा पूरा नहीं किया।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement