Holiday declared in colleges, coaching centers, libraries of Sri Ganganagar till further orders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीगंगानगर के महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर्स, लाइब्रेरी में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 मई 2025 12:09 PM (IST)
श्रीगंगानगर के महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर्स, लाइब्रेरी में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित
जयपुर, । वर्तमान परिप्रेक्ष्य में श्रीगंगानगर जिले में विशेष सतर्कता एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित कराने के संबंध में जिला कलक्टर व जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. मंजू ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्रीगंगानगर के संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त राजकीय और गैर राजकीय महाविद्यालय, सभी प्रकार के कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया है। जिला कलक्टर ने समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि इन आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। समस्त शैक्षणिक कार्मिक महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का निर्वहन करेंगे। यह आदेश सम्पूर्ण श्रीगंगानगर जिले में तुरंत प्रभाव से लागू होगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement