history-sheeter took hold During the blockade, arms recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया हिस्ट्रीशीटर, हथियार बरामद

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 4:27 PM (IST)
नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया हिस्ट्रीशीटर, हथियार बरामद
कोटा। महावीर नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल सहित 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस मंगलवार देर रात को नाकाबंदी कर रही थी इस दौरान रंगबाड़ी निवासी मोहम्मद निजाम संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी निजाम नयापुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ शहर के कई थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी फिलहाल बारां जिले के सिसवाली में रह रहा है, जो कि एक मामले में वांछित है, वहीं पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। आगे तस्वीरों में देखें...

[@ टाइटेनिक हादसे पर नया खुलासा,जहाज डूबने की असली वजह कुछ और...]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement