Hingonia the cow should be made to develop the village -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महापौर ने की गौ सेवा, गाय रक्षा की दिलाई शपथ

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 5:04 PM (IST)
महापौर ने की गौ सेवा, गाय रक्षा की दिलाई शपथ
जयपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को गौ पुनर्वास केन्द्र हिंगोनिया पर गौ सेवा, गौ पूजा एवं पतंग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर अशोक लाहोटी सहित सभी पार्षद समेत कई समाजसेवियों और नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया। खिलाया हरा चारा और गुड़
महापौर अशोक लाहोटी ने सबसे पहले गौ पूजा की, गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। उन्होंने गायों को मिक्स चारा डालने वाले वाहन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने गौ पुनर्वास केन्द्र हिंगोनिया में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर शहर के कई लोग सुबह से ही गौ पुनर्वास केन्द्र हिंगोनिया पहुंचे। वहां पहुंचे हर व्यक्ति के मन में गायों के प्रति श्रद्धा स्पष्ट रूप से नजर आई।

व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

महापौर ने उपस्थित लोगों से गायों की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने जीवन में गायों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने हर बाड़े में जाकर गायों के चारे-पानी का व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गौ पुनर्वास केन्द्र के विकास के लिए अपने विचार भी प्रकट किए। महापौर लाहोटी ने कहा कि गौ पुनर्वास केन्द्र हिंगोनिया को गौ ग्राम के रूप में विकसित किए जाने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

[@ उलझी ओम पुरी की डेथ मिस्ट्री: पहली पत्नी से दोबारा करना चाहते थे शादी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement