हाथरस। हाथरस के सासनी गेट चौराहे पर हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने पूर्व नौ सैनिक कुल भूषण जाधव को फांसी देने के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंक अपना आक्रोष दिखाया। पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए हिन्दू जागरण मंच प्रदेश मन्त्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि केन्द्र सरकार को पाकिस्तान से अपने राजनैतिक संम्बध खत्म कर उसे आतंकवादी देश घोषित कर उसे मिलने वाली आर्धिक मदद पर प्रतिबन्ध लगना चाहिए। यदि वो पूर्व नौसैना सैनिक कुलभूषण को फांसी देते हो तो भारत को भी भारत की जेलों में बन्द सभी कैदियों को फांसी दे देनी चाहिए।