khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 6:50 PM (IST)
करौली। जिले के हिण्डौन सिटी में शनिवार को दो पक्षों में हुई मामूली कहासनी ने बड़े झगड़े का रुप ले लिया। इसके बाद दोनों समुदायों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की और धारधार हथियार से हमला भी कर दिया। दिन में हुए झगड़े के बाद बाजार में दहश्त फैल गई और व्यापरियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया।