Himachals doctors will keep wearing black badges until the minutes of the meeting come-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैठक के मिनट्स जब तक नहीं आते, काले बिल्ले लगाए रखेंगे हिमाचल के डॉक्टर्स

khaskhabar.com: बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 4:45 PM (IST)
बैठक के मिनट्स जब तक नहीं आते, काले बिल्ले लगाए रखेंगे हिमाचल के डॉक्टर्स
- शिमला बैठक के बाद संगठन की बैठक में फैसला हमीरपुर । हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ ने फैसला लिया है कि जब तक सरकार के साथ हुई बैठक के मिनट्स बाहर नहीं आ जाते, उनका रोज का प्रदर्शन कल बिल्ले लगाकर यथावत जारी रहेगा। मंगलवार को शिमला में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में डॉक्टर एसोसिएशन की मांगों को लेकर बैठक हुई है। चिकित्सा अधिकारी संघ के हमीरपुर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह डोगरा और महासचिव वेंकटेश्वर सिंह राणावत ने बताया कि इस बैठक में सीएम के अलावा स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, विशेष सचिव, स्वास्थ्य निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशक, डॉ राजेश राणा अध्यक्ष हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ एवं संघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य और विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशंस के पदाधिकारी मोजूद थे।
मिनट्स आने के बाद फिर होगी संगठन की बैठक;
वार्ता के उपरांत संघ की केंद्रीय कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि बैठक के मिनट्स और सब मिनट्स नहीं आ जाते तब तक संघ काले बिल्ले लगाकर ही काम करेगा। आगे की रणनीति आज की बैठक के मिनिट्स और मीटिंग आने के बाद संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी, समिति की बैठक के बाद बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement