Advertisement
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की

इसके अलावा उन्होने अन्य पारंपरिक जल स्रोतों को भी नियमित रूप से साफ किए जाने के निर्देश दिए।
यह देखते हुए कि राज्य की कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण लोगों को पीने का पानी लाने के लिए लंबी दूरी तक यात्रा करनी पड़ती है, उन्होंने कहा, "मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हर रसोईघर और बाथरूम में पानी का नल होगा।"
मुख्यमंत्री ने शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिचारकों के लिए टैक्सी के किराए घटाकर आधा करने की घोषणा की। अब नया किराया प्रति व्यक्ति दस रुपये होगा।
सिंचाई एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री महेंदर सिंह ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान 15 दिनों तक चलेगा।
शिक्षा मंत्री व शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले साल शिमला में पानी की एक टंकी से एक लड़के के शव को निकाला गया था। सरकार अब यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


