Advertisement
हिमाचल : ऊना जिले में 26 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, खुलेगा राज्य का पहला सरकारी सीबीएसई स्कूल

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि हिमाचल प्रदेश का पहला सरकारी स्कूल जो सीबीएसई पैटर्न पर आधारित होगा, वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बाल) पाठशाला, ऊना परिसर में खोला जाएगा। उन्होंने कहा, "यह कदम राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक बड़ी पहल है और इससे सरकारी स्कूलों के शिक्षा स्तर में सुधार आएगा।"
मंच से सुक्खू ने यह भी घोषणा की कि, "प्रदेश के सभी छात्र-खिलाड़ी, जो राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे, उन्हें विद्यालय की अटेंडेंस में जरूरी रियायत दी जाएगी। इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों को तत्काल प्रभाव से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।"
ऊना में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वादे पूरे करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, "कांग्रेस सरकार अपने वादों को निभाने के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन बीजेपी नेताओं ने प्रदेश को केंद्र से मिलने वाले हकों से वंचित करने का प्रयास किया है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व बीजेपी सरकार ने बिना बजट प्रावधान के सिर्फ दिखावे के लिए बड़े-बड़े भवनों के शिलान्यास कर दिए, जिन्हें अब कांग्रेस सरकार को पूरा करना पड़ रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऊना
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


