जयपुर सहित देश के 6 हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट, कड़े सुरक्षा इंतजाम
khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 08:55 AM (IST)
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महत्वपूर्ण हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने इस सम्बंध में लिए गए फैसले को अधिसूचित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक किसी भी आशंकित आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए बम स्क्वायड और कमांडो दलों को और ज्यादा सर्तक रहने को कहा गया है।