जयपुर सहित देश के 6 हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट, कड़े सुरक्षा इंतजाम
khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 08:55 AM (IST)
जयपुर। भारत द्वारा नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिए जाने के बाद बाद सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता करने के लिए जयपुर सहित अहमदाबाद, मुम्बई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलूरु हवाई अड्डों पर और हाई अलर्ट किया गया है। इन हवाई अड्डों पर किसी भी तरह के हमले या अन्य घटनाओं से निपटने के लिए सर्तकता और सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि वैसे तो सभी हवाई अड्डों की सुरक्षा का जायजा लिया गया लेकिन इनमें से कुछ को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।
बढ़ा दी सुरक्षा