Advertisement
हैरिटेज निगम मनायेगा 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव

नगर निगम जयपुर हैरिटेज आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा :-
1. अमृत सरोवर जलाशयों के पास शिला पट्टिका पर वीरों के नाम अंकित करवाकर उनकों नमन किया जाएगा।
2. पंच प्रण शपथ मुठ्ठी भर माटी की शपथ ली जाएगी शपथ के दौरान व्यक्तिगत या एक साथ सेल्फी लेकर उस सेल्फी को भारत सरकार की बेवसाईट पर अपलोड किया जाना है, इसमें जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जानी है।
3. वसुधा वंदनः आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में अमृत सरोवर/जलाशय के पास 75 स्थानीय पौधों का पौधारोपण किया जायेगा इसके अन्तर्गत अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा। पौधा वितरण एवं पौधारोपण के कार्य में इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत कार्य करवाया जा सकता है।
4. वीरों का वंदनः ( वीरों की सूचीयां पुलिस विभाग/सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा प्रेषित की जायेगी)- आयोजित प्रत्येक कार्यक्रमों में स्थानीय रीति रिवाजों के साथ स्वतंत्रता सेनानी, वीरांगनाएं एवं उनके परिवार, केन्द्रीय/राज्य सशस्त्र, सीमा बल, पुलिस का वंदन /सम्मान किया जाएगा।
5 ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर किया जायेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


