Advertisement
मंहगाई राहत शिविरों में हैरिटेज निगम ने 24367 गारंटी कार्ड किये जारी

महंगाई राहत शिविरों के प्रति जनता के अपार उत्साह के चलते जन प्रतिनिधि भी निरन्तर शिविर में आकर आम जन को प्रेरित कर रहे हैं । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी ने बुधवार को हवामहल जोन में गारंटी कार्ड बांटे व आम जन से मिले और शिविर की व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से फीड बैक लिये।
उपायुक्त मुख्यालय अनिता गुप्ता ने बताा कि बुधवार को अन्नपूर्णा योजना में 4268 चिरंजीवी दुर्घटना में 5684, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 5684, निःशुल्क कृषि बिजली में 27, मुख्यमंत्री 100 यूनिट निशुल्क बिजली योजना में 5561, घरेलू गैस सिलेंडर में 324, कामधेनु में 39, पेंशन में 2396 व इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 213 पंजीयन हुए ।
गुप्ता ने बताया कि 04 मई को निगम हैरिटेज के सिविल लाईन जोन स्थायी मंहगाई राहत कैंप स्पेस सिनेमा हॉल, बनी पार्क व ईएसआई हॉस्पिटल अजमेर रोड, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय बनीपार्क, टी.बी. सेंटोरियन अस्पताल, एन.बी.सी. रोड़ वृद्धाश्रम के पास सब्जी मंडी, शिव पार्क कावटिया अस्पताल, राजभवन पार्क पोस्ट ऑफिस के पास गीताजंली टावर, विवेक विहार मेट्रो स्टेशन पार्किंग, हवामहल जोन में कार्यालय गणगोरी बाजार, इंदिरा गांधी भवन, 17 नं0 बस स्टेण्ड, नगर निगम कॉलोनी गोलीमार गार्डन, मदरसा बागो बहार कदमरसूल दरगाह के पास मोहल्ला गोरियान बास बदनपुरा, मंसूरी जमात खाना करबला बस स्टेण्ड के पास रामगढ़ मोढ़, छिला बावड़ी के सामने, नगर निगम पार्क, फिरदोस पार्क बिलाल मस्जिद के सामने शास्त्री नगर, राणा पार्क राणा कॉलोनी शास्त्री नगर, किशनपोल जोन में गौड़ वि0 प्रि0 गोपीनाथ मार्ग, जालुपुरा चौराहा, गणेश जी के मंदिर के खन्दे पर बड़ी चौपड़, सामुदायिक केन्द्र में मंडी खटीकान, वार्ड नं. 65 पार्षद कार्यालय जगन्नाथ शाह का रास्ता, चार दरवाजे के बाहर पार्क में, कायस्थों की बगीची कल्याण जी का रास्ता, सामुदायिक धर्मशाला झूलेलाल पार्क सीकर हाऊस, सामुदायिक केन्द्र गांधी पार्क टिक्कड़मल का रास्ता व आदर्श नगर जोन में मुसाफिर खाना मोती डूंगरी रोड, सामुदायिक केन्द्र जामडोली व अम्बेडकर भवन, ट्रांसपोर्ट नगर, सामुदायिक केन्द्र बैरवा बस्ती सूरजपोल रोड़, शहीद भागचंद पार्क घाटगेट, सर्वानंद पार्क सिंधी कॉलोनी, गोवर्धनपुरी पार्क अमर बाल सी.सै. स्कूल के सामने दिल्ली रोड़, सामुदायिक केन्द्र वन विहार कॉलोनी ईदगाह दिल्ली रोड़ में आयोजित होगें ।
इसके अतिरिक्त 4 मई को अस्थायी महंगाई राहत कैम्प हवामहल जोन में भोमिया जी की बस्ती, प्राथमिक विद्यालय, विजय नगर सिविल लाईन जोन में शिव पार्क जोन कार्यालय के सामने, आदर्श नगर जोन सामुदायिक केन्द्र बैरवा बस्ती, किशनपोल जोन में सामुदायिक केन्द्र गन्नाथ शाह का रास्ता मोहल्ला पतंगवाला में आयोजित होंगे ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


