कोटा। उद्योग नगर थाना इलाके में हुई ऋचा खुदकुशी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगेतर आशीष भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। ऋचा के पिता गोपाल कटारा ने सात दिसंबर को ऋचा के नहर में कूदने के बाद आरोपी मंगेतर आशीष भारद्वाज और उसके परिवार पर उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उसने पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। मामले की पड़ताल कर रहे उपनिरीक्षक सुरेश पोटलिया के अनुसार युवती के परिजनों के बयान और जांच के बाद आरोपी मंगेतर आशीष को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आशीष से पुछताछ कर मामले में पुख्ता सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। जिसमें मृतका ऋचा और आशीष के बीच हुई बातचीत के साथ कई साक्ष्य शामिल है। गौरतलब है कि 7 दिसंबर को डीसीएम पुलिया से ऋचा ने नहर में छलांग लगा दी थी और उसे बचाने के लिए आशीष भी नहर में कूद गया था। बाद में मौके पर मौजूद एक तैराक ने आशीष को तो बचा लिया। लेकिन ऋचा तेज बहाव में डूब गई। दो दिन बाद निगम गोताखोर ने कल्याणपुरा के पास ऋचा का शव बरामद कर लिया।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी