Heavy rains in Bikaner district, flood situation in villages-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर जिले में भारी बारिश, गांवों में बाढ़ के हालात

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 जून 2017 10:56 PM (IST)
बीकानेर जिले में भारी बारिश,  गांवों में बाढ़ के हालात
जयपुर / बीकानेर। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान के मरुस्थलीय इलाकों में सक्रिय होने से पिछले 24 घंटों में बीकानेर जिले में भारी बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के चलते बीकानेर जिले की कोलायत तहसील के गांवों में बाढ़ के हालात पैदा हो गये हैं। एक दिन में बरसा 110 मिलीमीटर पानी सिंचाई विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार बीकानेर के कोलायत में शाम चार बजे तक 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।- मानसून से पहले ही बारिश ने कोलायत में बाढ़ के हालात बना दिए। 110 मिलीमीटर बारिश होने से झझू के पास रेलवे ट्रेक के ऊपर पानी बहने लगा।- इससे पटरी के नीचे दो जगह कटाव बन गया। कटाव से पटरियां झूलने लगी। इस वजह से रेलवे यातायात रोकना पड़ा। चार गाड़ियां प्रभावित हुई। रेलवे ने दिन में ट्रेक सही करने का काम शुरू कर दिया है। तेज बारिश से कपिल सरोवर जिसकी अभी सफाई चल रही थी वह लबालब हो गया।- झझू के चौराहे पर अभी भी चार फीट तक पानी भरा हुआ है। तहसील के कई गांवों के स्कूलों में पानी भर गया जिससे गुरुवार को शिक्षण कार्य बाधित रहा।
चार पक्के मकान, तीन झोपड़ियां और कई घरों की चारदीवारी ढह गई। कोलायत के अलावा बज्जू, पांचू में भी तेज बारिश से पानी घरों में घुस गया। गजनेर के चाण्डासागर में चादर चली।- अक्कासर में घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा केसरदेसर बोहरान, गंगागुरान, केसरदेसर जाटान, किल्चू देवड़ान, गजरूपदेसर, सोवा किरतासर, सिंधु व मोरखाणा में तेज बारिश से पानी घरों में घुस गया। लोगों को सामान समेटने का वक्त नहीं मिला। कुछ जगह पशुओं के मरने की भी खबर है। बरसिंगसर,पलाना, बासी, महाजन, अर्जुनसर में तेज बारिश हुई। खाजूवाला में तीसरे दिन भी बारिश- खाजूवाला तहसील मुख्यालय पर लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश हुई। गुरुवार सुबह तेज बारिश होने के साथ-साथ शाम को फिर बारिश शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement