khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 जुलाई 2016 8:26 PM (IST)
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा,राज्य में मानसून पिछले 24 घंटों से
आक्रामक हुआ है। अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई है। मंडी, कांगडा और सोलन
जिलों में भारी बारिश हुई है। रविवार तक इसी तरह के मौसम की स्थिति बनी
रहने की संभावना है।