khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 3:06 PM (IST)
धौलपुर। प्रदेश में जैसे-जैसे गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही हैं वैसे ही धौलपुर में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। धौलपुर के उप चुनाव में भाजपा सरकार के मंत्री और कांग्रेस के नेता गली-गली ओर गांवो गांवो में दौरे कर वोट मांग रहे हैं। भाजपा के नेताओ ने बुधवार को शहर के मार्गो से रोड शो कर वोट मांगे तो वहीं चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने कृषि उपज मंडी में नुक्कड़ सभा की। इधर कांग्रेस के नेताओ ने दर्जन भर ग्रामीण इलाको का दौरा कर वोट मांगे। इस उप चुनाव में दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता चुनावी समर में कूद कर माहौल को गर्म कर रहे हैं।