Advertisement
राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक जनार्दनराय नागर की 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि : प्रतापनगर परिसर और फतेहसागर पाल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनुभाई के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की जरूरत: कुलाधिपति भंवरलाल गुर्जरकुलाधिपति भंवरलाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संस्थापक जनार्दनराय नागर के संघर्ष और संस्थान की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला:
आजादी की अलख और स्थापना: उन्होंने बताया कि साधारण परिवार में जन्मे जनुभाई को तत्कालीन मेवाड़ महाराणा ने अध्ययन के लिए बनारस भेजा था। वहां वे स्वतंत्रता आंदोलनकारियों के संपर्क में आए और देश की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। आजादी से ठीक 10 वर्ष पूर्व, 1937 में विषम परिस्थितियों के बीच उन्होंने विद्यापीठ की नींव रखी।
₹3 से ₹70 करोड़ का सफर: उन्होंने कहा कि मात्र तीन रुपये के अल्प सहयोग से शुरू हुआ यह संस्थान आज ₹70 करोड़ के वार्षिक बजट और विशाल शैक्षणिक तंत्र तक पहुंच चुका है।
अंतिम छोर तक शिक्षा: गुर्जर ने कहा कि हर समाज और हर तबके तक अनिवार्य शिक्षा पहुंचाने की उनकी सोच थी। कार्यकर्ताओं को विद्यापीठ के संघर्षपूर्ण इतिहास को पढ़ना चाहिए और संस्था की मूल वैचारिक धारा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
जनुभाई केवल साहित्यकार नहीं, युगदृष्टा थे: कुलपति प्रो. मंजु मांडोतकुलपति प्रो. मंजु मांडोत ने कहा कि जनुभाई एक प्रखर साहित्यकार होने के साथ-साथ युगांतकारी समाज सुधारक थे:
युवावस्था में बड़ा संकल्प: उन्होंने मात्र 26 वर्ष की अल्पायु में समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का उजियारा पहुंचाने के लिए राजस्थान विद्यापीठ की स्थापना की थी।
साहित्य और सामाजिक चेतना: उन्होंने रेखांकित किया कि जनुभाई के साहित्य और चिंतन में 'सर्वजन हिताय' और वैचारिक स्वतंत्रता का भाव सर्वोपरि था। साहित्य जनमानस की संवेदनाओं को प्रकट करता है और सामाजिक परिवर्तन का आधार बनता है, जिसे जनुभाई ने अपने साहित्य और शिक्षा दर्शन के माध्यम से समाज के सामने जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
श्रद्धांजलि सभा में प्रो. अवनिश नागर, प्रो. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. अमीया गोस्वामी, डॉ. भवानपीपाल सिंह राठौड़, प्रो. बलिदान जैन, डॉ. दिलीप सिंह चौहान, डॉ. हीना खान, प्रो. रचना राठौड़, प्रो. अमी राठौड़, डॉ. भारत सिंह देवड़ा, प्रो. सुनीता मुर्डिया, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. एस.बी. नागर, डॉ. दिनेश श्रीमाली, प्रो. लालराम जाट, डॉ. धीरज प्रकाश, डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. भूरालाल श्रीमाली, किशन सिंह राव, आरिफ मोहम्मद, डॉ. आशीष नंदवाना, डॉ. धर्मेंद्र राजौरा, डॉ. चंद्रेश छतलानी, उमराव सिंह राणावत, डॉ. संजीव राजपुरोहित, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. कुल शेखर व्यास, डॉ. नजमुद्दीन, डॉ. उदयभान सिंह और डॉ. गुणबाला आमेटा सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, प्राध्यापक, कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


