Heart experts conference-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हृदयरोग विशेषज्ञों का सम्मेलन गुरूवार से

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 8:05 PM (IST)
हृदयरोग विशेषज्ञों का सम्मेलन गुरूवार से
सिरोही। सिरोही जिले के आबूरोड में हृदयरोग विशेषज्ञों का सम्मेलन का आयोजन 22 सितम्बर से शांतिवन में शुरू हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत सहित विश्व के कई देशों के नामचीन हृदयरोग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इस सम्मेलन के आयोजक सचिव डा. सतीष गुप्ता ने बताया कि 11वां अखिल भारतीय चिकित्सकीय हृदयरोग बचाव का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन गुरूवार को प्रारम्भ हो जायेगा। चार दिवसीय इस सम्मेलन का उद्घाटन 22 सितम्बर को शाम 6.30 बजे शांतिवन के सम्मेलन सभागार में प्रारम्भ होगा। इस सम्मेलन में भारत के साथ ही अमेरिका, जापान, मलेशिया, लंदन, आस्ट्रेलिया, नेपाल, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, चीन, रूस समेत कई देशों के करीब पन्द्रह सौ विशिष्ट हृदयरोग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। जुटेंगी नामचीन हस्तियां- इस सम्मेलन में फिल्म जगत के अलावा कई क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों का जमावड़ा होगा। इसके साथ ही चिकित्सा जगत के भी जानेमाने हृदयरोग विशेषज्ञ पहुंचेगे।
इसपर होगी चर्चा-डब्लूसीसीपी-2016 के इस सम्मेलन में देश और दुनिया में तेजी से बढ़ते हृदयरोग के कारण एवं उसके रोकथाम पर चर्चा होगी। इसके साथ ही देश और दुनिया में हुए नये शोध को भी सम्मेलन के दौरान रखा जायेगा। ये कर रहे आयोजन यह सम्मेलन कार्डियोलोजी सोसायटी ऑफ इंडिया, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन, वल्र्ड हॉर्ट एकेडेमी, एसोचेम, ग्लोबल हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर, संस्थान के मेडिकल प्रभाग समेत 14 विश्व की ह्दयरोग की संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। योग रहेगा केन्द्र बिन्दू हृदयरोग की रोकथाम के लिए देश और दुनिया में प्रसिद्ध हो चुके योग और राजयोग के जरिये इसपर काबू पाने स्थितियों पर विचार किया जायेगा। इसके साथ ही डा. सतीष गुप्ता द्वारा किये गये हजारों लोगों के शोध के बारे में भी चर्चा की जायेगी। इस सम्मेलन का समापन 25 सितम्बर को सायं होगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement