Heaps of garbage lying in the hospital for a week, Nagar Parishad employees not lifting it-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अस्पताल में एक सप्ताह से लगा कूड़े कचरे का ढेर, नगर परिषद कर्मचारी नहीं उठा रहे

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जून 2024 5:45 PM (IST)
अस्पताल में एक सप्ताह से लगा कूड़े कचरे का ढेर, नगर परिषद कर्मचारी नहीं उठा रहे
हमीरपुर। यहां स्थित मेडिकल काॅलेज में आने वाले मरीज और बीमार हो सकते हैं, क्योंकि पर्ची काउंटर के साथ अस्पताल से निकलने वाला कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिससे आसपास का वातावरण पूरी तरह से बदबूदार बना हुआ है। अस्पताल से निकलने वाला कूड़ा कचरा एक सप्ताह से नहीं उठाया गया है जिसकी वजह से यहां पर बहुत बड़ा कूड़े कचरे से भरे पालीथिन का ढेर लग गया है। यही नहीं अस्पताल से निकलने वाला कूड़ा कर्कट अस्पताल प्रबंधन के लिए भी गले की फांस बनता जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारियों से इस संबंध में बात भी की लेकिन फिर भी नगर परिषद के कर्मचारी इसे नहीं उठा रहे हैं। इसके अलावा कोई भी व्यवस्था मेडिकल काॅलेज प्रबंधन के पास नहीं है जिसके सहारे इस कूड़े कचरे को किनारे लगाया जा सके। नगर परिषद हमीरपुर को कूड़ा कचरा उठाने के लिए बकायदा इसकी पेमेंट भी की जाती है। मेडिकल काॅलेज द्वारा नगर परिषद से यह भी अपील की थी कि हर महीने कूड़ा उठाने का बिल दे दिया करे, लेकिन छह महीने बाद ही इसके बिल आते हैं। जिसे नगर परिषद के अकाउंट में आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवाया जाता है। यहीं नहीं जहां पर कूड़े कर्कट के बैग के ढेर लगे हैं उसी जगह पर सीवरेज का चैंबर भी खुला पड़ा हुआ है और इसी चैंबर से बहुत बदबू आ रही है। पहले अस्पताल से निकलने वाला कू़ड़ा कर्कट को अलग नहीं किया जाता था जिसकी वजह से नगर परिषद कूड़े से भरे बैग उठाने से मना करता था, क्योंकि नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को यह अलग-अलग करना पड़ता था। अब जबकि अस्पताल के सफाई कर्मचारी इसे अलग कर रहे हैं। फिर भी कई कई दिनों तक यह बैग वहीं पर पड़े रहते हैं जो किसी बीमारी से कम नहीं है। इस बारे में मेडिकल काॅलेज हमीरपुर के स्वास्थ्य अधीक्षक डाॅ अजय कुमार का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारी को कई बार आग्रह किया है कि इन कूड़े से भरे पालीथिन को यहां से उठा लें, क्योंकि यह बीमारियां पैदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा 1,40000 और 2,40000 का बिल थे उन्हें आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बार बार आग्रह करने पर भी कूड़े से बैग को नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन बैगों को क्यों नहीं उठाया जा रहा इसके बारे में नगर परिषद के अधिकारी ही बता सकते हैं। इस बारे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने बताया कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी खराब हो गई थी जिसकी वजह से कूड़ा नहीं उठा पाए। उन्होंने कहा कि बुधवार तक सारे कूड़े के बैग उठा लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement