Health of 608 people checked in Batran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बटरान में जांचा 608 लोगों का स्वास्थ्य

khaskhabar.com: बुधवार, 13 दिसम्बर 2023 8:39 PM (IST)
बटरान में जांचा 608 लोगों का स्वास्थ्य
हमीरपुर। बुधवार को बटराण में बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ उपायुक्त जिला हमीरपुर हेमराज बैरवा ने किया। इस मौके पर उनके साथ सीएमओ आरके अग्निहोत्री, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय जगोता, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनील वर्मा एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कोंडल भी उपस्थित रहे। बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले में स्त्री रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ,नाक कान गला विशेषज्ञ, तथा मनोरोग चिकित्सा एवं बाल शिशु रोग, अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इसके साथ-साथ मेडिसिन विशेषज्ञ तथा सर्जरी विशेषज्ञ, स्किन रोग विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। मेले में लोगों की आंखों की जांच भी की तथा लगभग 83 लाभार्थियों को नजरों के चश्मे उपायुक्त एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा वितरित किए गए। स्वास्थ्य मेले में नटराज कला मंच द्वारा सभी लाभार्थियों को एचआईवी एड्स के बारे में नाटक एवं गानों के द्वारा जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस मौके पर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य स्कीमों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
इस मौके पर सभी लाभार्थियों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गई एवं लैब टेस्ट भी किए गए। इस मौके पर लोगों के आभा आईडी तथा 25 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
स्वास्थ्य मेले में आंखों की जांच के 150 मरीज, नाक कान गला के 27 मरीज, अस्थि रोग विशेषज्ञ के पास 70 मरीज, एमडी मेडिसिन के 250 मरीज, चर्म रोग के 64 मरीज, स्त्री रोग के 20 मरीज, मनोरोग के 2 और बच्चों के डॉक्टर के पास 22 लोगों ने जांच करवाई। जबकि 45 मरीज का अल्ट्रासाउंड किया 22 मरीज का एकस-रे तथा 30 मरीजों की ईसीजी की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement