health committee meeting held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरोग्य समिति की बैठक आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 7:31 PM (IST)
आरोग्य समिति की बैठक आयोजित
चूरू। जिले की रतनगढ तहसील के गुसांईसर गांव के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को आरोग्य समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समिति के सदस्य सचिव डॉ. लीलाधर शर्मा ने गत बैठक से लेकर अब तक का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। सदस्य सचिव शर्मा ने बताया कि औषधालय में हुए निर्माण कायोर्ं से औषधालय का स्वरूप बदला है। औषधालय में वृक्षारोपण भी किया गया है। बैठक में आरोग्य समिति की नियमावली के अनुसार 2 वित्तीय वषोर्ं की आडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आगामी समय में समिति की आय बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने करवाए गए रचनात्मक कायोर्ं की सराहना की। कार्यकारी अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोपाल महर्षि, जगदीश प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, मनोहर सिंह, धूङाराम प्रजापत, औषधालय के कम्पाउंडर राकेश कुमार बड़जाती, वार्ड पंच रक्षा कत्थक सहित सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement