He toured 15 Bhatiat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री 15 को भटियात के दौरे पर

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 5:35 PM (IST)
मुख्यमंत्री 15 को भटियात के दौरे पर
चम्बा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 15 जनवरी को अपने एक दिवसीय भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 15 जनवरी को सुबह 9:45 बजे चक्की खड्ड पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन करने के बाद 10:30 बजे ककीरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री 11:30 बजे चुवाडी में स्टेडियम और हेलीपेड का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चुवाडी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 2:45 बजे सिहुंता पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सिहुंता में नवनिर्मित जनजातीय भवन का उद्घाटन करने के अलावा नवसृजित सिहुंता तहसील का भी लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री सिहुंता में राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन का भी शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सायं 4:30 बजे हटली में द्रम्‍मण-सिहुंता-चुवाडी सड़क मार्ग के पहले चरण का भी उद्घाटन करेंगे।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement