He showered in Kangra district development plans-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला में की विकास योजनाओं की बौछार

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 6:02 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला में की विकास योजनाओं की बौछार
धर्मशाला। धर्मशाला में आयोजित होने वाली शीतकालीन सत्र से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों स्थानों पर 17 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने एक-एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहोरबल्ला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहलियां के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने हाल ही में स्तरोन्नत मझीन वेटनरी अस्पताल के भवन का उदघाटन किया तथा मझीण में उप-तहसील का शुभारम्भ भी किया। मुख्यमंत्री ने 1.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीन के साईंस खंड का शिलान्यास किया। उन्होंने पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मझीण कॉलेज भवन का शिलान्यास तथा हाल ही में स्तरोन्नत किए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझीन का उदघाटन भी किया। वीरभद्र सिंह ने 1.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सुधांगल लुथान में उठाऊ पेयजल योजना का शुभारम्भ किया साथ ही 3.60 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना कमलोटा-कोहाला तथा 2.60 करोड़ रुपये की लागत वाली बडोली सिंचाई योजना शिलान्यास किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के मझीन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछड़े एवं दूरदाज क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है तथा इन क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी के चंगर क्षेत्रों में दो कॉलेज खोले गए हैं जिनसे इस दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों को विशेषकर लड़कियो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत चार वर्षों के दौरान प्रदेश में 1721 किलोमीटर नई सड़कों व 180 पुलों का निर्माण किया गया तथा 276 गावों को सड़कों से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान 3491 किलोमीटर सड़कों पर क्रास ड्रेनेज बिछाई गई तथा 3268 किलोकीटर सड़कों को पक्का किया गया।
उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों के दौरान नाबार्ड के तहत 1052.63 करोड़ रुपये की लागत की 301 परियोजनाएं स्वीकृत की गई, जिसके तहत अन्तर्गत 495 किलोमीटर सड़कों, 87 पुलों का निर्माण किया गया और 683.16 करोड़ रुपये की 174 परियोजनाएं स्वीकृति हेतु प्रेषित की गईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क योजना में सभी ग्रामों, बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 50 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि खुडियां कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है और यहां चंगर क्षेत्र में खुलने वाले कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर विज्ञान कक्षाएं भी आरम्भ की जाएगीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक संजय रतन क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित योद्धा की तरह कार्य कर रहे हैं और जो भी वो मांगें प्रस्तुत करेंगे उन सभी मांगों को पूरा किया जाएगा ताकि इस पिछडे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने आदेश दिए कि भवन निर्माण के कार्यों को तीन शिफटों में किया जाए ताकि एक तिहाई समय में निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। उन्होंने दबकेड़ चौकी में तीन किलोमीटर सड़क बनाने की मंजूरी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सिहोरबल्ला स्कूल की स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुशील रतन, शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर टेगटा, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष प्रेम कौशल, उपायुक्त सीपी वर्मा, एसपी संजीव गांधी भी उपस्थित थे।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement