Haryana: Drowns will be keep eye on Overloading vehicles -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ड्रोन से रखी जाएगी ओवरलोडिंग वाहनों पर नजर

khaskhabar.com: सोमवार, 26 मार्च 2018 11:31 AM (IST)
ड्रोन से रखी जाएगी ओवरलोडिंग वाहनों पर नजर
रेवाडी/चंडीगढ़। हरियाणा में ओवर लोडिंग वाहनों को रोकने के लिए दूसरे राज्य से आने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि प्रदेश में ओवर लोडिंग को रोका जा सके। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर ओवर लोडिंग वाहनों के लिए ड्रोन का सहारा भी लिया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण रेवाडी के प्रवक्ता ने बताया कि रेवाडी जिले में ओवर लोडिंग वाहनों को रोकने के लिए तीन स्थान नामत: जयसिंहपुर खेडा, गोपाल देव चौक व धारूहेडा आउटर पर तीन चैकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जिन पर ई-चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेवाडी़ जिला में 21 दिसंबर 2017 से 24 मार्च 2018 तक 1239 वाहनों के ई-चालान किए गए, जिनसे 2 करोड़ 84 लाख 71 हजार 950 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement