Half dozen colonies of this city are in the dark-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस शहर के आधा दर्जन मोहल्ले अंधेरे में

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 1:07 PM (IST)
इस शहर के आधा दर्जन मोहल्ले अंधेरे में
धौलपुर। शहर में विद्युत व्यवस्था इस समय चौपट हो गई है। विद्युत निगम के आला अधिकारियों का इस ओर ध्यान ही नहीं है। पुराना शहर में चल रहे सीवर लाइन की वजह से बीती रात को अंडर ग्राउंड विद्युत केबल कट गई, जिससे पुराने शहर के आधा दर्जन मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम के शिकायत नंबर, सुपरवाइजर मीणा को कई बार मोबाइल से सूचना भी दी। लोगों ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को भी मोबाइल पर जानकारी दी,लेकिन विद्युत निगम के जिम्मेदारों दोपहर तक विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं की। यही नहीं विद्युत निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते चौदह घंटे बाद भी बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement