Haldighati Half Marathon will recognize the new youth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हल्दीघाटी हाफ मैराथन से युवाओं को नई पहचान मिलेगी

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 6:39 PM (IST)
हल्दीघाटी हाफ मैराथन से युवाओं को नई पहचान मिलेगी
राजसमंद। राजसमंद के सांसद हरिओम राठोड़ ने हल्दीघाटी रन टू ब्रीथ हाफ मैराथन को युवाओं के लिए बेहतरीन मंच करार दिया है। स्थानीय सांसद इस आयोजन से बतौर संरक्षक जुड़ गए है। उन्होंने कहा कि हर साल होने वाला यह आयोजन इलाके में एथलीटों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में उत्साह का संचार होगा और नए एथलीट सामने आएंगे जो आगे चल कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मैराथन के जरिए युवाओं को अपना हुनर साबित करने का मौका है। हल्दीघाटी वेदान रन टू ब्रीथ नौ अक्तूबर को हल्दीघाटी में होगी। इसका आयोजन रोयोन सामाजिक संस्थान ने किया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, वेदान इंडिया और सेलीब्रेशन मॉल ने इसमें सहयोग दिया है। राठौड़ ने कहा कि हल्दीघाटी हाफ मैराथन से युवाओं को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस आयोजन से इलाके की पहचान भी बढ़ेगी और पर्यटन की संभावनाएं भी। श्री राठौड़ ने वेदान हल्दीघाटी हाफ मैराथन में बड़ी तादाद में लोगों से हिस्सा लेने को भी कहा। हल्दीघाटी रन टू ब्रीथ में ढाई किलोमीटर, पांच, दस व 21 किलोमीटर की दौड़ में धावक हिस्सा लेंगे। राजसमंद जिले के स्कूली छात्र भी इस दौड़ में हिस्सा लेंगे। हाफ मैराथन रक्त तलाई शाही बाग व चेतक समाधि के बीच होगी। मैराथन का आन लाइन व आफ लाइन रजिस्ट्रेशन शुरू है। आफ लाइन रजिस्ट्रेशन सिलेब्रेशन माल में रन टू ब्रीथ के स्टाल पर जारी है। मैराथन को लेकर लोगों में उत्साह है।
खमनौर पंचायत की प्रधान शोभा पुरोहित ने कहा कि वेदान हल्दीघाटी हाफ मैराथन एक बड़ा आयोजन है और इससे इलाके की पहचान राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर सहेयोग करेंगे। समाजसेवी कमल पालीवाल ने कहा कि इलाके के तमाम लोग इस हाफ मैराथन को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। लिंबा राम व जंयती लाल हल्दीघााटी हाफ मैराथन के सदभावना राजदूत हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement