कल दिन भर बादल आते-जाते रहे, शाम को गडगड़़ाहट के बीच वर्षा हुई।अंधड़ चलने
के बाद ओलावृष्टि भी हुई। इससे खेतों में फसलों को नुकसान हुआ है।
ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री टीटी भले ही
खेतों में पहुंचकर किसानो के नुकसान का आंकलन कर रहे है,लेकिन राज्य सरकार
की तरफ से अभी तक नुकसान की भरपाई के लिए कोई एलान नही हुआ है।