Guru Purnima Mahotsav will be celebrated with enthusiasm and devotion at Sankatmochan Hanuman Temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संकटमोचन हनुमान मंदिर पर उत्साह व भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरूपूर्णिमा महोत्सव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 7:57 PM (IST)
संकटमोचन हनुमान मंदिर पर उत्साह व भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरूपूर्णिमा महोत्सव
भीलवाड़ा। आषाढ़ मास की पूर्णिमा 21 जुलाई रविवार को गुरू भक्ति की प्रेरणा देने वाला पर्व गुरू पूर्णिमा महोत्सव शहर के मुख्य डाकघर के सामने स्थित श्रीसंकटमोचन हनुमान मंदिर में महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में भक्तिपूर्ण माहौल में उत्साह से मनाया जाएगा। इसके लिए भक्तगणों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरु पूर्णिमा पर सुबह 8 बजे से भक्तों द्वारा गुरु पूजन शुरू हो जाएगा। भक्त गुरु के रूप में महंत बाबूगिरीजी महाराज का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। भक्तों को गुरु दीक्षा भी दी जाएगी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का भी विशेष श्रृंगार किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों के लिए दोपहर 12 बजे बाद महाप्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि हर वर्ष गुरू पूर्णिमा पर संकटमोचन हनुमान मंदिर में भीलवाड़ा शहर व आसपास के क्षेत्रों से हजारों भक्तों की भीड़ गुरू पूजा के लिए उमड़ती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement