Gujjar families left with BJP, Congress attached-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजर्र परिवारों ने भाजपा का साथ छोडा, कांग्रेस से जुड़े

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 6:21 PM (IST)
गुजर्र परिवारों ने भाजपा का साथ छोडा, कांग्रेस से जुड़े
कैथल। विधानसभा कैथल के गाँव धौंस से दो अलग -अलग गुर्जर परिवारों ने भाजपा पार्टी को अलविदा कहकर अखिल भारतीय कॉंग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी व कैथल से मौजूदा विधायक चौ: रणदीप सुरजेवाला की अगुवाई में काँग्रेस का दामन थामा। पहला परिवार रूलिया राम गुर्जर ,सतीश ,श्यामलाल ,डॉ पहलू राम ,रामधारी ,गुरनाम ,शिब्बा ,बबली व दूसरा परिवार में रामचंद्र गुर्जर, करेशन , हिस्म ,शीटु ,गुरमीत ,मीती, प्रीतम ,शमशेर मास्टर व गुरचरण नम्बरदार दोनों परिवार भाजपा पार्टी को अलविदा कह कॉंग्रेस में शामिल हुए। कॉंग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों ने कहा कि जात-पात की राजनीति से दूर ,36 बिरादरी के नेता व विकासपुरुष रणदीप सुरजेवाला जी की मेहनत व राजनीतिक गलियारों में बढ़ रहे उनके कद से प्रेरित होकर ही हम सुरजेवाला जी का हाथ थामते हैं। कॉंग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों का सुरजेवाला ने स्वागत किया व पार्टी में पूरा मान व सम्मान देने का भरोसा दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement