अजमेर। आश्रम एक्सप्रेस में चैकिंग के दौरान जीआरपी अजमेर ने मंगलवार को एक आरोपी से 27 लाख रूपए जप्त किये हैं। गिरफ्तार आरोपी गुजरात के पाटन जिले का रहने वाला अल्पेश पटेल है।
अजमेर उर्स के मद्देनजर की जा रही चेकिंग के दौरान आज अजमेर स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्यवाही की है । पुलिस ने अलवर से आ रही आश्रम एक्सप्रेस से 27 लाख की नगदी गुजरात ले जा रहे । अल्पेश पटेल को गिरफ्तार किया है।
अल्पेश से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह गुजरात में मकान खरीद रहा है इसके लिए अलवर से यह रकम उधार लाया है । पुलिस ने रकम जप्त कर 102 सीआरपीसी में कार्यवाही शुरू कर दी है। जीआरपी थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास इतनी बड़ी रकम के कोई भी कागजात नहीं थे। यह राशि के संबंध में संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा, साथ ही इससे रकम के विषय में और जानकारी प्राप्त की जायेगी ।