Advertisement
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सीआरआरआई का किया दौरा, तकनीकों का किया अध्ययन

इन तकनीकों के इस्तेमाल से ग्रेटर नोएडा में सड़कों के निर्माण में और पारदर्शिता तथा गुणवत्ता और बढ़ जाएगी। साथ ही वेस्ट मैटेरियल से बनी पेवर ब्लॉक टाइल्स का इस्तेमाल कर फुटपाथ बनाने के बारे में भी जानकारी दी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी वर्क सर्कल को रोड चिन्हित कर वेस्ट मैटेरियल से बनी पेवर ब्लॉक टाइल्स का इस्तेमाल कर मॉडल फुटपाथ बनाने के निर्देश दिए।
इससे पहले सीआरआरआई परिसर में जाकर तकनीकों का अध्ययन करने और एमओयू साइन करने के निर्देष दिए। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम व एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग तथा परियोजना विभाग के इंजीनियरों की टीम ने सीआरआरआई परिसर जाकर इन तकनीकों का अध्ययन किया। इन तकनीकों का डेमो देखा।
एमओयू होने के बाद सीआरआरआई से क्या-क्या सेवाएं मिल सकती हैं, इस पर वहां के अधिकारियों से चर्चा की। प्राधिकरण ने एमओयू का ड्राफ्ट शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है। गौरतलब है कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर इको फ्रेंडली तथा अधिक गुणवत्तापरक सड़कें बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीआरआरआई को सलाहकार एजेंसी के रूप में अपने साथ जोड़ना चाह रहा है।
करार हो जाने पर केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ग्रेटर नोएडा में सड़कों को ईको फ्रेंडली बनाने, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सड़क निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने, सड़कों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने समेत कई बिंदुओं पर अपनी कंसल्टेंसी देगा।
प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा में फुटपाथ बनाने के लिए पॉलिथीन व अन्य कंस्ट्रक्शन वेस्ट मैटेरियल से तैयार पेवर ब्लॉक टाइल्स का भी इस्तेमाल करेगा। प्राधिकरण सीआरआरआई को वेस्ट मैटेरियल देगा, जिसके एवज में केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ग्रेटर नोएडा को सस्ती दरों पर पेवर ब्लॉक टाइल्स उपलब्ध कराएगा।
इसका इस्तेमाल ग्रेटर नोएडा में सड़कों के किनारे फुटपाथ बनाने में किया जाएगा। पेवर ब्लॉक टाइल्स वेस्ट मैटेरियल से बनेंगी। ये पेवर ब्लॉक टाइल्स पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होंगी। इसकी दरें कम होने से पैसोें की बचत भी होगी। ये टाइल्स लंबे समय तक चलेंगी। इनके रखरखाव पर भी बहुत कम खर्च होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


