khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 02:20 AM (IST)
कोटा। देश में आज क्रिसमस की धूम है। कोटा में भी क्रिसमय हर्षोल्लसास के साथ मनाया जा रहा है। शहर में सीएनआई चर्च में विशेष प्रार्थनाएं की गई। प्रार्थना के दौरान लोगों ने देश में शांति बने रहे इसकी दुआऐं भी मांगी। वहीं प्रार्थना के बाद लोगो ने एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट भी चर्च पहुंचे ओर लोगों के साथ प्रार्थना की।
वहीं पायलट ने लोगों को बधाई दी ओर सभी धर्म के लोगों को एक साथ मिलकर रहने और साथ त्यौहार मनाने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पीसीसी महासचिव पंकज मेहता भी मौजूद रहें।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]