Advertisement
ग्रेटर नोएडा : 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और पुत्र की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

पुलिस ने बिना देरी किए दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए गए बयान में मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए जल्दी निकलना था। इसी वजह से उनके पति और बेटा सुबह पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण दोनों बालकनी से नीचे गिर गए।
हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बेटे का पैर फिसलने के बाद वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया था। उसे बचाने के लिए पिता ने तत्काल प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी अपना संतुलन खो बैठे। देखते ही देखते दोनों 23वीं मंजिल से नीचे जा गिरे। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
थाना बिसरख पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


