Greater Ence members did anointing of Shiva, -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रेटर एन्स की सदस्यों ने किया शिव का अभिषेक

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जुलाई 2017 9:03 PM (IST)
ग्रेटर एन्स की सदस्यों ने किया शिव का अभिषेक
बारां। ग्रेटर एन्स की सदस्यों ने सावन माह में शनिवार को मनिहारा धाम में सुख, समृद्धि की कामना के लिए शिवजी का अभिषेक किया। क्लब अध्यक्ष नुपुर जैन ने बताया कि हर जगह हरियाली रहे व पर्यावरण शुद्ध हो, इसके लिए हमें समय-समय पर वृक्ष लगाना बहुत आवश्यक है। इसलिए सभी सदस्यों ने मनिहारा धाम पर पौधे लगाए और इनकी देखभाल की शपथ ली। क्लब सचिव पिंकी गोयल ने बताया कि सावन के महीने में शिवजी के अभिषेक का बहुत महत्व होता है। क्लब संरक्षक मंजू गर्ग व नीलम टोंग्या ने बताया कि इस अवसर पर सभी सदस्यों ने सावन के गीत गाए एवं शिवजी का भजन व आरती की। क्लब कोषाध्यक्ष पूजा साबू ने बताया कि इस अवसर पर स्वादिष्ट पकवानों के साथ-साथ सावन में झूलों का भी आनंद लिया गया। इस अवसर पर ज्योति गर्ग, श्रुति सिंघल, प्रविता जैन, राधा मित्तल, कविता गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement