Advertisement
पंजाब पैटर्न के आधार पर मिले चंडीगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति

अपने पत्र में खेर ने स्पष्ट किया है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब स्टेट सिविल सर्विसेज नियमों को अपनाया है और हाल ही में पंजाब पंजाब के पैटर्न पर चंडीगढ़ में सरकारी सेवा में प्रवेश के लिए ऊपरी आयु सीमा को 25 साल से बढ़ाकर 37 साल किया है। चंडीगढ़ के कर्मचारी अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को छोड़कर पंजाब के कर्मचारियों के समान वेतन, भत्ते, सेवानिवृत्ति की आयु और पेंशन लाभ आदि की तरह अन्य लाभों के हकदार हैं। यह गलत है। अगर बाकी सब मामलों में पंजाब के नियम चंडीगढ़ में लागू हैं तो अनुकंपा आधार पर नियिक्तयों के नियम केंद्र सरकार के क्यों अपनाए गए हैं।
उन्होंने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि विभिन्न कर्मचारी संगठन उनके ध्यान में यह जानकारी लेकर आए हैं कि सेवा के दौरान मृत्यु होने वाले मृतक कर्मचारियों के परिवार वालों के लिए केंद्र सरकार पैटर्न पर अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए 5% की अधिकतम सीमा है। कर्मचारी संगठनों ने आगे यह तर्क भी दिया है कि चंडीगढ़ यूटी होने के नाते काफी छोटा है और कुछ विभागों में 5 पदों से भी कम का कैडर है। इसलिए 5% की अधिकतम सीमा होने की वजह से ऐसे विभागों में अनुकंपा नियुक्तियां प्रदान करना मुश्किल है। परिणामस्वरूप, प्रभावित परिवार बुरी तरह से इसका खामियाजा भुगत रहे हैं, क्योंकि उनके परिवार में से कोई भी रोजगार पाने में असमर्थ हैं क्योंकि उम्मीदवारों की सूची प्रत्येक विभाग में बहुत लंबी है। अनुकंपा नियुक्तियों का लाभ का लाभ उठाने के लिए अधिकांश आवेदक पिछले 10-15 वर्षों से इंतजार कर रहे हैं।
श्रीमती खेर ने अपने पत्र में आगे उल्लेख किया है कि कर्मचारियों संगठनों ने आगे यह भी कहा है कि पंजाब राज्य में ऐसी कोई अधिकतम सीमा नहीं है। जब भी कोई पद सेवानिवृत्ति या किसी अन्य वजह से रिक्त होता है तो मृत कर्मचारियों के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाती है। इसलिए, अगर हम चंडीगढ़ में भी पंजाब पैटर्न को लागू कर देते हैं तो उन परिवारों के लिए बड़ी राहत होगी, जिनके घऱ में कमाने वाले एक मात्र व्यक्ति की सेवा के दौरान मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


