Government take ensure step for hindus security in pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता उपाय करें सरकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 3:09 PM (IST)
पाकिस्तान में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता उपाय करें सरकार
होशियारपुर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक तरफ जहां पाकिस्तान भारत की सीमा पर गोलीबारी और आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे रहा है वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में रह रहे हिन्दुओं की सुरक्षा को यकीनी बनाने में भी पाकिस्तान की सरकार नाकाम साबित हो रही है। जिसके चलते पाकिस्तान में रह रहे हिन्दू पलायन करने को मजबूर हैं और तिल-तिल कर जीने को मजबूर हो रहे हैं। भारत सरकार को पाकिस्तानी सरकार पर इस मुद्दे पर दवाब बनाने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु कदम उठाने चाहिए। यह मांग बजरंग दल युवा मोर्चा के अध्यक्ष शेरे पंजाब सिंह ने उठाई है। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement