कार्यशाला में पार्टी की रीतिनीति व सिद्धान्तों पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश उपाध्याय और विधायक मोहन लाल गुप्ता ने कहा कि पार्टी अपनी सिन्द्धातों व रीतिनीति से चलती है। भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि पार्टी को इस उंचाई पर पहुंचाने के लिए अनेको कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन लगा दिया। उनके जीवन बलिदान से ही पार्टी का यह वैभव बना है। हम उनके बलिदान का सम्मान करते हैं। कार्यसमिति में सांसद रामचरण बोहरा, महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष जसबीर सिंह, विधायक सुरेन्द्र पारीक, कैलाश वर्मा, महापौर निर्मल नाहटा, उपमहापौर मनोज भारद्वाज, जयपुर से प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद, पूर्व जिलाध्यक्ष उपस्थित रहें।