Government schemes reach the people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 6:13 PM (IST)
सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचाएं। भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर की कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए परनामी ने कहा कि सरकार की भामाशाह योजना, बीमा योजना, मुद्रा योजना, श्रमिक कार्ड योजना, स्वास्थय बीमा योजना, अटल पेंशन योजना व अन्य सभी योजनाओं के बारे में जानकारी कर समाज में अन्तिम छौर पर बैठे व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ मिल सकें, इस हेतु कार्य करें। परनामी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी गरीबों के लिए कुछ नहीं किया यदि गरीबों के लिए किसी ने कार्य किया है तो वो भाजपा कि सरकार ने किया। परनामी ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए हैं उन्हें एक-एक करके पूरा कर रहें है और चुनाव के पूर्व सभी वादों को पूरा करेंगे।इस मौके परराजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत ने प. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। लखावत ने प. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली धानक्या की तुलना गांधी के जन्म स्थान पौरबन्दर से करते हुए कहा कि जिस प्रकार पौरबन्दर एक तीर्थ स्थल के समान है, उसी प्रकार धानक्या भी हमारे लिए एक तीर्थ स्थल है। वहां दीनदयाल उपाध्याय का भव्य स्मारक बने इसके लिए हम सब कार्य करें। कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए वित्त आयोग की अध्यक्ष डा. ज्योति किरण शुक्ला ने राज्य सरकार केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला ।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement