Government is committed to providing better basic facilities to cities: Balkar Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहरों को सरकार बेहतर बुनियादी सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध : बलकार सिंह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2023 10:04 PM (IST)
शहरों को सरकार बेहतर बुनियादी सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध : बलकार सिंह
चंडीगढ़। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अलग-अलग शहरों के नगर निगम कमिशनरों के साथ शुक्रवार को म्युनिसिपल भवन सैक्टर 35 चंडीगढ़ में समीक्षा मीटिंग करते हुए अधिकारियों को विकास कामों में तेज़ी और गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए। मीटिंग के दौरान बलकार सिंह ने नगर निगम कमिश्नर अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, फगवाड़ा और मोहाली के साथ अलग-अलग विषयों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने स्मार्ट सिटीज़ मिशन के लिए कमिशनर नगर निगम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना से विस्तृत जानकारी ली। इसी तरह अमरुत- 24&7 वाटर सप्लाई और ट्रीटिड वेस्ट वाटर की पुन: प्रयोग के इलावा स्वच्छ भारत मिशन- सीबीजी बायो मिथीनेशन प्लांटों, सी एड डी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, विरासती अवशेष के इलाज की प्रगति और स्वच्छ भारत मिशन 1.0 और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की वित्तीय स्थिति आदि की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कहा जिन मदों के अधीन फंड्स बकाया हैं उन फंड्स को दी गई गाइड लाइन के अनुसार लोगों की भलाई के लिए विकास कामों में इस्तेमाल किया जाए।
स्थानीय निकाय मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्टों में तेज़ी लाने, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने और स्रोतों के सर्वोत्तम प्रयोग को यकीनी बनाने के महत्व पर ज़ोर दिया। अधिकारियों ने राज्य के सर्वांगीण विकास को उत्साहित करने के लिए आने वाली पहलकदमियों के लिए अपने प्रस्ताव भी पेश किए।
कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि सरकार पंजाब को एक खुशहाल राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है। इस अनुसार मंत्री ने अधिकारियों को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक दूसरे के साथ तालमेल करके काम करने की सलाह दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग पंजाब में विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कार्यशील है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़ सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा, डायरेक्टर उमा शंकर गुप्ता, पीएमआई डीसी के सीईओ. दीप्ति उप्पल के इलावा नगर निगम कमिश्नर अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, फगवाड़ा और मोहाली उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement