Government employee and school direction did fraud-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Fraud: सरकारी कर्मचारी की मिलीभगत से स्कूल निदेशक की धोखाधड़ी

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 11:20 AM (IST)
Fraud: सरकारी कर्मचारी की मिलीभगत से स्कूल निदेशक की धोखाधड़ी
हिसार। पुलिस ने हिसार स्थित लोक संपर्क विभाग के एक कर्मचारी सहित एक निजी स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भिवानी जिले के गांव बिडोला निवासी सतेन्द्र कुमार ने कोर्ट कॉम्पलेक्स स्थित पुलिस चौकी में कहा है कि लोक संपर्क विभाग में कार्यरत एवं भिवानी जिले के गांव कुदलकाबास निवासी फूल कुमार ने ढिगावा मंडी के एक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर से अपने दो बच्चे की फर्जी फीस रसीद हासिल की। फिर रसीद के आधार पर विभाग से 8550 रुपए का शिक्षा भत्ता वसूल लिया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद कर्मचारी और निजी स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement